होम » झारखण्ड

हूल दिवस पर झामुमो ने वीर सिद्धू-कान्हू को किया नमन, उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

✍️ Voice Of chatra | ⏱️ 30 Jun 2026, 03:58 PM
📖 1 मिनट रीड 👁️ 37 व्यूज़
🎧 सुनें:
News Image

चतरा। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) चतरा जिला कमेटी ने मंगलवार को जिला कार्यालय में हूल दिवस श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष निलेश ज्ञासेन ने की। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने महान क्रांतिकारी वीर सिद्धू-कान्हू मुर्मू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके संघर्ष, त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेकर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि 30 जून 1855 को सिद्धू-कान्हू मुर्मू के नेतृत्व में शुरू हुआ संताल हूल आंदोलन अंग्रेजी शासन और शोषणकारी व्यवस्था के विरुद्ध जनविद्रोह का ऐतिहासिक अध्याय था। यह आंदोलन केवल संताल समाज तक सीमित नहीं रहा, बल्कि जल, जंगल, जमीन और आदिवासी अस्मिता की रक्षा के संघर्ष का प्रतीक बनकर पूरे देश के स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा देने वाला साबित हुआ।

झामुमो जिला अध्यक्ष निलेश ज्ञासेन ने कहा कि सिद्धू-कान्हू का जीवन अन्याय, शोषण और अत्याचार के विरुद्ध संघर्ष की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा उनके विचारों और आदर्शों को आत्मसात करते हुए राज्य के गरीब, आदिवासी, दलित, पिछड़े एवं वंचित समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से हूल आंदोलन के इतिहास और सिद्धू-कान्हू के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में जिला कोषाध्यक्ष नीतेश कुमार राणा, पार्टी प्रवक्ता सत्येंद्र मित्तल, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष राहुल यादव, सदर प्रखंड अध्यक्ष उपेंद्र राम, रामा पांडेय, छात्र मोर्चा के जिला अध्यक्ष रूपेश यादव, युवा नेता संतराज कुमार, चंदन यादव, अभिषेक निषाद, छात्र नेता प्यारी भोक्ता, राहुल केसरी, लक्की सिंह, टिंकू कुमार सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस खबर को शेयर करें

💬 अपनी राय दें (Comments)

सभी कमेंट्स (0)

अभी तक कोई कमेंट नहीं है। सबसे पहले अपनी राय दें!

दिनांक: 30 Jun 2026

हूल दिवस पर झामुमो ने वीर सिद्धू-कान्हू को किया नमन, उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

तरा। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) चतरा जिला कमेटी ने मंगलवार को जिला कार्यालय में हूल दिवस श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष निलेश ज्ञासेन ने की। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने महान क्रांतिकारी वीर सिद्धू-कान्हू मुर्मू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके संघर्ष, त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेकर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।